इमरान सऊदी अरब के 2 दिनी दौरे पर

  • Follow Newsd Hindi On  

इस्लामाबाद, 19 सितंबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह सीधे वहीं से संयुक्त राष्ट्र महासभा के होने वाले 74वें सत्र में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। एक अधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। डॉन न्यूज ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के हवाले से कहा कि कश्मीर मुद्दे पर खान सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से संपर्क में हैं।

प्रधानमंत्री ने इसी महीने की शुरुआत में क्राउन प्रिंस से कश्मीर मुद्दे के संदर्भ में बात की थी।


पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, इमरान खान इस मुद्दे को अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में होने वाले अपने संबोधन में भी उठाने वाले हैं।

संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंसों से हुई उनकी बात के नतीजतन ही दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)