बिहार में बादल छाए, तापमान में वृद्घि

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। हालांकि इस बीच हल्की हवा चल रही है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान बढकर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार की रात से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में अचानक वृद्घि दर्ज की गई है। अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान में एकबार फिर गिरावट आएगी।


भागलुपर और पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 25.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)