इरफान खान मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को बुधवार दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उनके प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “इरफान को आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस मौके पर उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त थे। सभी ने उनको अंतिम विदाई दी और उनके निधन पर गहरा शोक जताया। हम उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उम्मीद है कि वह आज एक बेहतर जगह पर हैं। वह अपनी लड़ाई में मजबूत थे। हमने एक बहुत अच्छे अभिनेता को खो दिया।”


राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को 54 वर्ष की आयु में बुधवार को अंतिम सांस ली। इरफान को इस सप्ताह के शुरू में कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। अभिनेता अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बबील और अयान को छोड़ गए हैं।

इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)