इटली : भारतीय मछुआरों के हत्यारोपी नौसैनिकों से मिले सांसद

  • Follow Newsd Hindi On  

रोम, 5 दिसम्बर (आईएएनएस/एकेआई)। इटली की निचली संसद की रक्षा समिति के सदस्यों ने वर्ष 2012 में दक्षिण भारत में दो मछुआरों की हत्या के आरोपी नौसेनिकों मैसीमिलानो लातोर और सेल्वातोर गिरोने से मुलाकात की।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, संसद से जारी एक बयान के अनुसार, “मंगलवार को हुई दो अनौपचारिक बैठकों में रक्षा समिति ने घटना के संबंध में एक अविश्वसनीय एकजुटता प्रदर्शित की।”


इटली के तेल टैंकर की रक्षा कर रहे लातोर और गिरोने ने केरल तट पर दो निहत्थे मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे इटली और भारत के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया था।

इटली ने दलील दी थी कि घटना संयुक्त राष्ट्र समर्थित समुद्री डकैती रोधी अभियान के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्र क्षेत्र में हुई थी।

गिरोने और लातोर ने दावा किया कि उन्हें लगा कि दोनों निहत्थे मछुआरे समुद्री डाकू थे।


हैम्बर्ग स्थित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण ने अगस्त 2015 में आदेश दिया था कि भारत का इस मामले में कोई न्याय-अधिकार नहीं है और मामले को हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक अदालत भेज दिया गया था, जिसके बाद दोनों नौसैनिकों को इटली जाने दिया गया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)