जावड़ेकर शुक्रवार को 300 कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से देश को संबोधति करेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को देशभर के लगभग 300 कम्युनिटी रेडियो के जरिए जनता को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में सूचना प्रसारण मंत्री जनता में कोविड-19 के प्रति जन जागरण और जागरूकता फैलाने की कोशिश करेंगे।

पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को सूचना प्रसारण मंत्री शुक्रवार शाम 7 बजे संबोधित करेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि मंत्री का संबोधन हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगा। संबोधन के बाद सूचना प्रसारण मंत्री कम्युनिटी रेडियो के कुछ श्रोताओं के प्रश्नों का जबाव भी देंगे।


गौरतलब है कि सूचना प्रसारण मंत्री के संबोधन के बाद केंद्र के कुछ और मंत्री भी कम्युनिटी रेडियो के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। इनमें केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो शामिल हैं।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)