जैकी भगनानी की दिवाली पार्टी में सितारों का जमावड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने शुक्रवार की रात मुंबई स्थित अपने घर में दिवाली की पार्टी रखी थी। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे सज-धजकर पार्टी में शामिल हुए। अभिनेत्री सारा अली खान ने इस मौके पर पहनने के लिए पीले रंग की एक बांधनी साड़ी चुनी, जिसे उन्होंने गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। सारा इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पार्टी में कृति सैनन अपनी बहन नूपुर सैनन के साथ पहुंचीं। कृति एक फ्लोरल साड़ी कॉरसेट के साथ पहनी हुई थीं और नूपुर इस शाम शरारा सूट में नजर आईं।


बॉलीवुड की सुपर जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी पार्टी में शिरकत की। शाहिद ने एक हल्के पीले रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहन रखा था। मीरा इस दौरान व्हाइट आउटफिट में नजर आईं।

अभिनेत्री तापसी पन्नू पार्टी में सफेद लहंगे में आईं और उनकी सह-अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर्पल कलर के लंहगे में दिखीं। भूमि के साथ उनकी बहन भी पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए पोज भी दिया।

राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ पहुंचे, जबकि अभिनेता वरुण धवन, वरुण शर्मा के साथ पार्टी में शामिल हुए। अर्जुन कपूर पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बगैर ही पहुंचे। इस दौरान अर्जुन पारंपरिक कुर्ता पहने हुए थे।


दिवाली पार्टी में ‘ड्रीम गर्ल’ नुसरत भरूचा सिल्वर लहंगे में बहुत ही प्यारी लग रही थीं, वह आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा के साथ शामिल हुईं।

इनके अलावा एकता कपूर, करण जौहर, मिलाप झवेरी, कुणाल खेमू, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी, अपारशक्ति खुराना, मनीष मल्होत्रा, प्रीति जिंटा, गुरु रंधवा, परेश रावल और पुनीत मल्होत्रा जैसे सितारों ने भी पार्टी में अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)