जबलपुर : जदयू निकालेगा ‘जनसमस्या निवारण रथ’

  • Follow Newsd Hindi On  

जबलपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी द्वारा जबलपुर के सभी वार्ड में उम्मीदवार उतारने के साथ पूरे जिले में जन समस्या निवारण के लिए रथ निकालने का फैसला लिया गया है। जदयू के प्रदेशाध्यक्ष सूरज जायसवाल ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा, “स्थानीय प्रशासन और सत्ताधारी लोगों ने जिले को विकास के मामले में 20 वर्ष पीछे कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, रोजगार आदि के मामले में जिला पिछड़ा हुआ है, नगर निगम और स्मार्ट सिटी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।”

जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, “विकास के मामले में सभी स्तरों पर आमजन के साथ छल किया जा रहा है, जिसे जनता के बीच जाकर उजागर करना आवश्यक हो गया है। इसके लिए ‘जनसमस्या निवारण रथ’ संपूर्ण जिले में निकाला जाएगा।”


उन्होंने कहा कि जदयू ने तय किया है कि आगामी नगर निगम के चुनाव में जबलपुर नगर निगम के सभी वार्डो में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भी आवंटित किए गए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)