झारखंड : 2 लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 11 अगस्त (आईएएनएस)| झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार को दो लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके पाए गए। लड़कियों ने कथित तौर पर एक ही रस्सी से आत्महत्या की है।

 पुलिस के अनुसार, दो लड़कियां- श्रद्धा सुनंदिनी (18) व सुअंदनी बागे (23) शनिवार से लापता थीं। वे काजू बगान के एक पेड़ से लटकी हुई पाई गईं।


शनिवार को वे घर से कॉलेज के लिए निकली थीं। जब वे शाम तक घर नहीं लौटीं तो माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्महत्या का संदेह जताया है, जबकि परिवार के सदस्य इसे हत्या के मामले के तौर पर देख रहे हैं।

लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)