झारखंड : बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 25 जून (आईएएनएस)| झारखंड के गढवा जिले में मंगलवार को एक बस खाई में गिर गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यात्रियों के अनुसार, बस चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर नवादी घाटी में गिर गई। बस में लगभग 50 यात्री थे।

पुलिस की एक टीम ने पेड़ में फंसी बस में से लोगों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। कुल 39 घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर है।


बस अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ जा रही थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)