झारखंड : गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हेमंत सोरेन दुमका, बरहेट में आगे (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशियों से पर्याप्त वोटों से आगे चल रहे हैं।

सोरेन दुमका सीट पर लगभग 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उन्हें फिलहाल 32,682 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार लुइस मरांडी को 29,494 वोट मिल चुके हैं।


झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन बरहेट सीट पर भी लगभग 9,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उन्हें 26,862 वोट मिल चुके हैं और उनके करीबी प्रत्याशी भाजपा के सिमोन माल्टो को 17,211 वोट मिल चुके हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)