झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय कुमार आप में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| कुछ सप्ताह पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख अजय कुमार यहां गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पूर्व लोकसभा सांसद कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति में आप (आम आदमी पार्टी) ही एकमात्र विकल्प है।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यालय में अन्य नेताओं की उपस्थिति में कुमार का पार्टी में स्वागत किया।


पूर्व आईपीएस अधिकारी कुमार ने कांग्रेस पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अगस्त में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होगा, जिसके मद्देनजर साल के अंत तक राज्य में चुनाव हो सकते हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)