झारखंड में बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 5 नवंबर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री रघुबर दास की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल ने सोमवार को पुराने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की मंजूरी दे दी। कारागार को अब एक संग्रहालय में बदला जा रहा है। शहरी विकास सचिव अजय कुमार ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, “बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ, संग्रहालय में राज्य के 10 और स्वतंत्रता सेनानियों की नौ फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।”

झारखंड पुराना बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार को बिरसा मुंडा को समर्पित संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।


कैदियों को 2006 में एक नई इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया था और इस क्षेत्र को संग्रहालय में तब्दील किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने केंद्रीय लोकसेवा अयोग की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस पैसे से छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

मंत्रिमंडल ने आंगनवाड़ी सेविकाओं व अन्य के मासिक वेतन में भी बढ़ोत्तरी करने की मंजूरी दे दी।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)