झारखंड में प्रेमी युगल ने पीया जहर, प्रेमिका की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 5 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड के गढ़वा जिले में प्रेमी युगल ने जहर पी लिया, जिससे सोमवार सुबह प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि प्रेमी युगल के बीच संबंधों का उनके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि आशुतोष शर्मा (20) सोमवार सुबह जहर पीने के बाद अपनी प्रेमिका से मिलने गया। बाद में प्रेमिका ने भी जहर पी लिया।

दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लड़की की मौत हो गई। युवक को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस ने कहा कि आशुतोष के पिता लड़की के पिता के घर में गैरेज चलाते हैं। आशुतोष अपने पिता के गैरेज पर आने के दौरान लड़की से मिला और दोनों के बीच प्यार हो गया।

लड़की के परिवार वालों को जैसे ही इस संबंध की भनक लगी, उन्होंने उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी। दिवाली के बाद सगाई होने वाली थी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)