झारखंड में सुरक्षाबलों ने नक्सली को मार गिराया

  • Follow Newsd Hindi On  

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)| झारखंड के हजारीबाग जिले के सटिया जंगल में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय र्जिव पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस ने एक खोजी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में 8 से 9 नक्सली भागने में कामयाब रहे, जबकि एक को मार गिराया गया।


मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है, उसके पास से एक इंसास राइफल जब्त की गई है। दूसरे नक्सलियों की तलाश जारी है। शुक्रवार को भी खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमा क्षेत्र में एक नक्सली मारा गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)