झारखंड में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, लगभग 62 प्रतिशत मतदान

  • Follow Newsd Hindi On  

 रांची, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को कुल 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

  इस दौरान करीब 61़ 93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सिल्ली में सबसे अधिक 76़ 98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 49़1 प्रतिशत मतदान रांची में हुआ। इसके अलावा कोडरमा में 58़ 20 प्रतिशत, बरकट्ठा में 61़18, बरही में 63़ 40, बड़कागांव में 64़ 53 प्रतिशत, रामगढ़ में 70़ 05, हजारीबाग में 57़18, सिमरिया में 62, राजधनवार में 59़ 86, गोमिया में 67़18, बेरमो में 61़13, ईचागढ़ में 73़11 प्रतिशत, खिजरी में 63़ 09, हटिया में 53़ 63, कांके में 62़ 83 प्रतिशत तथा मांडू विधानसभा में 62़ 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


इनमें से 12 सीटों पर अपराह्न् तीन बजे तक ही मतदान हुआ, जबकि शेष क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

चुनावी मैदान में इन सीटों पर कुल 309 उम्मीदवार हैं, जिनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। इस चरण की 17 सीटें रांची, हजारीबाग, छतरा, गिरीडीह, बोकारो और सरायकेला तक फैली हैं।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 35000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।


झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपना वोट एटीआई रांची में, जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने अपनी पत्नी के साथ सिल्ली में वोट डाला। इसके अलावा जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में अपना वोट डाला। रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया।

हजारीबाग के बूथ नंबर 225 पर एक नवविवाहित जोड़े ने वोट डाला। प्रियंका की बुधवार रात को शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ गुरुवार सुबह मतदान के लिए पहुंची। नक्सल नेता महाराजा परमानिक के परिजनों ने ईचागढ़ में अपना वोट डाला।

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सी.पी. सिंह, रामचंद्र सहिस और नीरा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों में से भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने क्रमश: 10, तीन और दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सात सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और झामुमो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। सिल्ली सीट के लिए मुकाबला आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो और झामुमो की मौजूदा विधायक सीमा देवी के बीच है। छह सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। कुछ सीटों के लिए लड़ाई चार-कोनों से लेकर बहुकोणीय भी बनी हुई है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)