Jharkhand Board 12th Result 2019: रिजल्ट जारी, साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास

  • Follow Newsd Hindi On  
JAC 8th Result 2020: झारखंड 8वीं कक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी, यहाँ देखें

Jharkhand Board 12th Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) के 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया है। झारखंड बोर्ड ने आज चौंकाते हुए 12वीं परीक्षा का रिजल्ट(JAC 12th Board Result 2019) जारी कर दिया। 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in or jac.jharkhand.gov.in.पर जारी किया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JAC 12th Result 2019) चेक कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड ने सबसे पहले इंटरमीडियट के साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम का 2019 रिजल्‍ट घोषित किया है। साल 2019 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के 12वीं के साइंस स्‍ट्रीम में 57 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं कॉमर्स स्‍ट्रीम में 70 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। साइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट पिछले साल से बेहतर है। 2018 में इस सब्‍जेक्‍ट में 48.34 फीसदी पास हुए थे। वहीं कॉमर्स में पिछले साथ 67.49 फीसदी पास हुए थे।


JAC Board 12th Results 2019: ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर लॉग इन करें।
  • JAC results 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन 8 मार्च से 27 मार्च 2019 में किया गया था। इस वर्ष झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 3.15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 2018 में JAC 12वीं परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थी। पिछले वर्ष बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 7 जून, 2018 को घोषित कर दिया था। साइंस में 48.34 प्रतिशत और कॉमर्स में 67.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 12वीं आर्ट्स के नतीजे 27 जून, 2018 को घोषित किए थे। 12वीं आर्ट्स में 72.62 फीसदी छात्र पास हुए थे।

रांची के गैरव अंकित कुमार ने कुल 500 में से 431 अंक हासिल करते हुए झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2018 में टॉप किया था। वहीं उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की नायाब आरजू ने 87.6 प्रतिशत (438 अंक) अंक लाकर कॉमर्स में राज्य भर में पहला स्थान पाया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)