जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आने से गुजरात के जवान की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

गांधीनगर, 2 मार्च (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आने से गुजरात के एक जवान की मौत हो गई। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुशलसिंह रणछोड़भाई ठाकुर गुरुवार को बर्फ में दब गए थे, जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

अरावली जिला के मेघराज तालुका में झारदा गांव निवासी कुशल सिंह 15 साल से सेना में सेवारत थे।


ठाकुर के परिवार में उनकी पत्नी भारतीबेन और दो बच्चे हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)