कांग्रेस का राज्यसभा से बर्हिगमन, भाकपा ने बजट की आलोचना की

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| कर्नाटक व गोवा का राजनीतिक मामला गुरुवार को भी राज्यसभा में गूंजा। इस मामले को लेकर कांग्रेस सदस्य सदन से बर्हिगमन कर गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कर्नाटक में अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस तरह के घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

सदन का कामकाज सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभापति एम.वेंकैया नायडू ने सभी सदस्यों से बजट पर चर्चा का आग्रह किया, जैसा कि बुधवार को सहमति बनी थी।


उन्होंने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम हर रोज होते रहेंगे और इन पर बाहर चर्चा की जा सकती है।

बजट पर बोलते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी.राजा ने विनिवेश व विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कम आवंटन को लेकर सरकार पर हमला किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)