कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी सोनिया गांधी (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी। लोकसभा में पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने एक बार फिर उन्हें शनिवार को यहां अपनी पहली बैठक के दौरान कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) के नेता के रूप में चुना।

सोनिया ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत दर्ज की।


कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया है। वह कहती हैं, ‘हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखने के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।”‘

यहां संसद के केंद्रीय कक्ष में यहां सीपीपी की बैठक कांग्रेस में जारी उछलपुथल के बीच हुई क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं।

19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम करने के बाद 2017 में सोनिया ने पार्टी की कमान बेटे राहुल को सौंपी थी।


सुरजोवाला ने कहा कि बैठक में राहुल भी मौजूद रहे। उन्होंने (राहुल) मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “प्रत्येक कांग्रेस सदस्य को यह याद रखना चाहिए कि आप में से हर कोई शरीर के रंग या धारणा से परे भारत में संविधान के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए लड़ रहा है।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)