केआइवाइजी (बैडमिंटन) : पूर्वा, आकर्षी, गायत्री पर होंगी निगाहें (प्रीव्यू)

  • Follow Newsd Hindi On  

पुणे, 9 जनवरी (आईएएनएस)| स्थानीय खिलाड़ी पूर्वा बार्वे और राष्ट्रीय विजेता आकार्षी कश्यप यहां शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे खेलो इंडियन यूथ गेम्स की महिलाओं की अंडर-21 बैडमिंटन स्पर्धा में जीत की दावेदार के रूप में उतरेंगी। इन दोनों के अलावा महाराष्ट्र की मालविका बानसोडे और आंध्र प्रदेश की गायत्री गोपीचंद पर भी इस टूर्नामेंट में सभी की निगाहें होंगी।

इन सभी में पूर्वा उम्र में सबसे बड़ी हैं। पूर्वा अंडर-19 में बीते साल का अंत बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग नौवें स्थान के साथ करने में सफल रही थीं। मालविका और गायत्री हालांकि उनसे कुछ छोटी हैं लेकिन कोर्ट पर यह दोनों पूर्वा को कड़ी चुनौती देने का दम रखती हैं।


वहीं अंडर-21 पुरुष वर्ग में भारत के अंडर-19 के नंबर-1 खिलाड़ी प्रियांशू राजावत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगे। उन्हें नंबर-3 उत्तर प्रदेश के अभियांश सिंह, नंबर-4 तमिलनाडु के सतिश कुमार के, नंबर-5 दिल्ली के आकाश जाधव कड़ी चुनौती देंगे।

किरन जॉर्ज की गैरमौजूदगी इन सभी को फायदा पहुंचाएगी।

अंडर-17 में सभी निगाहें अर्थव अरास पर होंगी। इसी श्रेणी में बालिका वर्ग में गुजरात की तसनीम मिर जीत के दावेदार मानी जा रही हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)