सभी सुविधाओं से लैस है केदारनाथ की वो गुफा जिसमें मोदी ने की साधना, एक दिन का किराया है इतना

  • Follow Newsd Hindi On  
सारी सुविधाओं से लैस है केदारनाथ की वो गुफा जिसमें मोदी ने की साधना, एक दिन का किराया है इतना

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी समेत देश भर की 59 सीटों पर मतदान जारी है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। फिर मोदी ने केदारनाथ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर बनी पवित्र गुफा में ध्यान लगाया और रात भी गुजारी। गुफा में ध्यान लगाते प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरें के सामने आने के बाद लोग-बाग केदारनाथ की इस गुफा के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आइए हम इस आध्यात्मिक गुफा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताते हैं:

पीएम मोदी ने जिस गुफा में साधना की है का नाम रूद्र मेडिटेशन केव है। यह कोई प्राकृतिक गुफा नहीं है, बल्कि भूमिगत है। इसे हाल ही में तैयार किया गया है।


सारी सुविधाओं से लैस है केदारनाथ की वो गुफा जिसमें मोदी ने की साधना, एक दिन का किराया है इतना

दरअसल, केदारनाथ विकास धाम की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी ने पिछले साल ही इस गुफा को बनाने के निर्देश जारी किए थे। यह गुफा 12250 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों को काटकर तैयार की गयी है और श्रद्धालु ध्यान-साधना के लिए इसका विधिवत इस्तेमाल कर सकते हैं।

3000 रुपये में साधना

ये गुफा गढ़वाल मंडल विकास निगम की टूरिज्म प्रॉपर्टी है। आप चाहें तो सिर्फ 3000 रुपये देकर इस गुफा में एंट्री ले सकते हैं। यह किराया गुफा में तीन दिन रहने के लिए मान्य है। यानी गुफा में रहने का एक दिन का खर्च 990 रुपये होगा।


सारी सुविधाओं से लैस है केदारनाथ की वो गुफा जिसमें मोदी ने की साधना, एक दिन का किराया है इतना

ध्यान, साधना और आध्यात्मिक शांति के लिए बनाई गई इस गुफा में सुविधा की सभी साधन उपलब्ध हैं। यह गुफा टॉयलेट, बिजली और टेलीफोन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। आप फोन के जरिए किसी भी प्रकार की सहायता ले सकते हैं। सहायता के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी हमेशा तत्पर रहते हैं।

सारी सुविधाओं से लैस है केदारनाथ की वो गुफा जिसमें मोदी ने की साधना, एक दिन का किराया है इतना

इस गुफा में बैठकर आप खाना, नाश्ता, चाय, डिनर बड़ी आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की साइट पर जाकर गुफा में रहने की बुकिंग कर सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)