केजरीवाल ने बंगाल, ओडिशा को मदद की पेशकश की

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुई तबाही के मद्देनजर दोनों राज्यों को मदद की पेशकश की है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संबोधित ट्वीट्स की एक श्रंखला में केजरीवाल ने अपने और दिल्ली के लोगों की तरफ से मदद की पेशकश की।


केजरीवाल ने कहा, “प्रिय नवीन जी, दिल्ली के लोगों की ओर से मैं चक्रवात अम्फान की वजह से हुई तबाही से उबरने में ओडिशा के लोगों के प्रति समर्थन एवं एकजुटता प्रकट करता हूं। कृपया बताएं कि हम इस संकट की घड़ी में क्या मदद कर सकते हैं।”

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संबोधित कर हुए कहा, “कृपया हमें बताएं कि इस संकट की घड़ी में हम किस तरह से मदद कर सकते हैं।”

चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों को काफी नुकसान पहुंचा है।


ममता बनर्जी ने कहा कि यहां चक्रवात के कारण कम से कम 72 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)