केजरीवाल ने देश की पहली महिला डीजीपी के निधन पर शोक जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। कंचन ने सेवानिवृत्ति के बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर हरिद्वार से चुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा था।

आप के प्रमुख ने ट्वीट किया, “देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह अपनी सेवानिवृत्ति के बाद सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं और अंतिम सांस तक देश की सेवा करना चाहती थीं। उनकी बहुत याद आएगी।”


उत्तराखंड पुलिस में पूर्व डीजीपी रहीं भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। उत्तराखंड पुलिस ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)