अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई है।अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदामशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दया राम ने बताया कि दो लोगो को हिरासत मे लिया गया है, घटना की जांच जारी है।


गौरतलब है कि लोक सभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण मे पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा मे रहे। वे स्मृति ईरानी के बहुत करीबी थे। बरौलिया गांव को रक्षा मंत्री रहते हुए मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)