केरल के बिशप की जमानत 7 जून तक बढ़ी

  • Follow Newsd Hindi On  

कोट्टायम (केरल), 10 मई (आईएएनएस)| जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल की जमानत को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को सात जून तक बढ़ा दिया। मुलक्कल पर आरोप है कि 2014 से 2016 के बीच उसने एक नन का यौन शोषण किया था।

फ्रैंको पाला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए, जहां अदालत ने उसकी जमानत को बढ़ाते हुए सात जून के लिए मामला सूचीबद्ध कर दिया।


मुलक्कल अब अपने पद पर नहीं है। 21 सितंबर 2018 को दुष्कर्म के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। अदालत से उसे 16 अक्टूबर को जमानत मिली।

बिशप के खिलाफ मंगलवार को केरल पुलिस ने 1,400 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।

इसमें 83 गवाहों के नाम शामिल हैं, जिनमें साइरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के कार्डिनल, मार जॉर्ज एलेनचेरी, तीन बिशप, 11 पादरी और कई नन शामिल हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)