केटी पेरी ने शानदार तरीके से 35वां जन्मदिन मिस्र में मनाया

  • Follow Newsd Hindi On  

काहिरा, 3 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिकी गायिका केटी पेरी ने अपना 35वां जन्मदिन अपने 64 करीबी दोस्तों के साथ मिस्र में मनाया। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 25 अक्टूबर को पेरी का जन्मदिन था। उन्होंने नील नदी किनारे क्रूज में मौज-मस्ती करते, रेगिस्तान में ऊंटों की सवारी करते और सूर्यास्त के समय पिरामिड का दीदार करते हुए मौज-मस्ती भरे 10 दिन बिताए।

मेहमानों में उनके मंगेतर ओरलैंडो ब्लूम (42) भी शामिल रहे, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में सूर्यास्त के समय दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)