किम, कान्ये सरोगेसी से बनेंगे माता-पिता

  • Follow Newsd Hindi On  

लॉस एंजेलिस, 4 जनवरी (आईएएनएस)| टीवी रियलिटी शो स्टार किम कार्दाशियां और रैपर कान्ये वेस्ट अपने चौथे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। वे सरोगेसी की मदद से एक लड़के के मामता-पिता बनेंगे। साप्ताहिक पत्रिका ‘यूज’ के नए संस्करण में कई सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।

इसी पत्रिका ने पिछले साल अगस्त में जानकारी दी थी कि इस जोड़े ने अपना तीसरा बच्चा भी सेरोगेसी से पैदा किया था, जिसका नाम शिकागो है और वह 11 महीने का है। उस समय उन्होंने एक भ्रूण को सुरक्षित रखा था, जो लड़का था।


सूत्र ने बताया कि वह बच्चा अब मई की शुरुआत में पैदा होगा।

शिकागो के अलावा इस जोड़े को दो और बच्चे नॉर्थ (5) और सेंट (3) हैं।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि 38 वर्षीय किम हमेशा से चार बच्चे चाहती थीं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)