कंबोडिया पहुंची चीनी वैक्सीन

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 8 फरवरी (आईएएनएस)। कंबोडिया की सहायता में चीन के पहले खेप की कोरोना वैक्सीन 7 फरवरी को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंची। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समदेच हुन सेन ने नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीनी वैक्सीन का स्वागत किया।

हुन सेन ने हस्तांतरण समारोह में कहा कि वैक्सीन की सहायता कंबोडिया और चीन के बीच मित्रता और सहयोग की एक और मिसाल है। इससे दोनों देशों के बीच चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी के विकास और साझे भविष्य के निर्माण को अवश्य बढ़ाया जाएगा।


कंबोडिया स्थित चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने कहा कि कोविड-19 महामारी फैलने के बाद चीन और कंबोडिया ने एक दूसरे की सहायता की। अब चीन की पहली खेप की कोरोना वैक्सीन कंबोडिया पहुंच चुकी है, जिसमें चीनी सेना द्वारा कंबोडिया की सेना को दी गयी वैक्सीन भी शामिल हैं। इससे दोनों देशों और दोनों सेनाओं के बीच गहन मित्रता प्रतिबिंबित हुई है। चीन लगातार महामारी की रोकथाम में कंबोडिया के साथ सहयोग करेगा और कंबोडिया को भरसक सहायता देगा।

बताया जाता है कि कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4 फरवरी को चीन के साइनोफार्म की कोरोना वैक्सीन के आपात प्रयोग की अनुमति दी।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )


— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)