कन्नड़ अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 2 मई (आईएएनएस)| कन्नड़ रंगमंच के 84 वर्षीय कलाकार और फिल्म अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 

केंगेरी स्थित बीजीएस ग्लेनेगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल ने कन्नड़ अभिनेता के मौत की पुष्टि की।


एक बयान में कहा गया, “उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही थी। शुरुआत में सुधार के संकेत मिले थे लेकिन बीमारी बढ़ने केचलते उनका लीवर बिगड़ता जा रहा था।”

बयान में कहा गया, “उन्हें बचाने के सभी बेहतरीन प्रयास किए गए। इसके बावजूद उनका सुबह 8.45 बजे निधन हो गया।”

हीरान्नैया का जन्म 15 फरवरी 1934 को कर्नाटक के मैसूरु में हुआ था और उन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कर्नाटक राज्य पुरस्कार भी जीता था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)