Solar Eclipse 2019: आज दिन में ही होगा रात जैसा अनुभव, जानें कहां देख पाएंगे यह अद्भुत नजारा

  • Follow Newsd Hindi On  
Solar and Lunar Eclipse 2021: जानें अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

आज वर्ष 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। आज दुनिया को एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जिसमें दिन में ही रात जैसा अनुभव होगा।

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका धर्म और विज्ञान दोनों में काफी महत्व है। इस साल कुल 3 सूर्य ग्रहण हैं, जिनका धार्मिक महत्व भी बताया जा रहा है। आज (2 जुलाई) को साल का दूसरा और पूर्ण सूर्यग्रहण है, जबकि इस साल का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को लगा था। आज भारत में यह सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मेलगा।


किस समय होगा सूर्य ग्रहण?

आज दुनिया को यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण मंगलवार, 2 जुलाई को रात 10:25 बजे शुरू होगा। 2 घंटे 41 मिनट तक यह सूर्य ग्रहण चलेगा, जिसमें पूरे 4 मिनट, 33 सेकेंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। बता दें कि इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय अगस्त 2017 में हुए पिछले पूर्ण सूर्य ग्रहण के मुकाबले लगभग दोगुना होगा। 2017 में पूर्ण सूर्य ग्रहण र्फ 2 मिनट, 40 सेकेंड तक था।

Image result for total solar eclipse 2019


किन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण?

आज लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा हालांकि अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ (NASA) इस पूर्ण सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। चिली, अर्जेंटीना और दक्षिण पैसिफिक क्षेत्र में करीब 6000 मील तक यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन भारत सहित पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

भारत में सूर्य ग्रहण देखने के लिए इस साल के अंत तक इंतज़ार करना पड़ेगा। साल का तीसरा भारत में देखने को मिलेगा, जो कि 26 दिसंबर को होगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो सुबह 8.17 बजे होगी और 10.57 बजे सूर्य ग्रहण खत्म होगा। यानी कि यह सूर्य ग्रहण 2 घंटे, 40 मिनट और 6 सेकेंड तक चलेगा।

कब होगा अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण?

अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण दिसंबर 2020 में दिखेगा, जबकि पिछला पूर्ण सूर्य ग्रहण अगस्त 2017 में हुआ था।

Image result for first solar eclipse 2019

साल 2019 का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण

जैसा की बताया यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 5 और 6 जनवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ था। उत्तर-पूर्वी एशिया और उत्तरी पैसिफिक देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिला था। लेकिन भारत में यह नजारा नहीं देखा जा सका था। भारतीय समयानुसार यह आंशिक शूर्य ग्रहण सुबह 5.04 बजे पर शुरू हुआ था और 9.18 बजे तक चला था। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा।

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

विज्ञान और धर्म, दोनों में सूर्य ग्रहण को काफी अहम माना जाता है। विज्ञान में जहां यह एक सच्ची खगोलीय घटना है। वहीं, इसका वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है। विज्ञान के अनुसार ब्रह्मांड में सभी ग्रह और उपग्रह गति करते हैं। उपग्रह ग्रह की प्रक्रिमा करते हैं और ग्रह सूर्य की। इसी चक्र के फलस्वरूप ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। इसे पृथ्वी पर सूर्य की रौशनी पूरी तरह नहीं पहुंच पाती और एक छाया सी पड़ जाती है। धर्म में भी इसके बारे में कई रोचक गाथाएं बताई गई हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)