कोलकाता से हीरा चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

 बांका (बिहार), 21 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार में बांका जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने कोलकाता के साल्टलेक सिटी थाना क्षेत्र से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के हीरा चोरी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 नगर थाना के पुलिस निरीक्षक राजेश झा ने सोमवार को बताया कि कोलकाता के साल्टलेक सिटी थाना क्षेत्र से आई पुलिस ने बांका जिला पुलिस की मदद से रविवार की रात हीरा चोरी के आरोप में पथलकडिया गांव निवासी अनिरुद्ध यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यादव बांका में अपने ससुराल में छिपा हुआ था।


उन्होंने बताया कि कोलकाता के विधाननगर (इस्ट) के निवासी व्यवसायी विकास जैन के घर 19 जनवरी को हीरा चोरी की घटना हुई थी। चोरी की वारदात के बाद से ही आरोपी वहां से फरार था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में व्यवसायी विकास जैन ने अपने घर में काम करने वाले अनिरुद्ध के खिलाफ साल्टलेक सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

झा के मुताबिक, कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ कोलकाता ले गई है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)