करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)| मुंबई पुलिस ने सोमवार को टेलीविजन अभिनेता व गायक करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का कथित झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

करण ओबेरॉय को कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के लिए छह मई को गिरफ्तार किया गया था। ओबेरॉय को बंबई उच्च न्यायालय ने सात जून को जमानत दी।


पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने ओशिवारा पुलिस द्वारा महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने महिला को ओबेरॉय के खिलाफ कथित रूप से झूठी शिकायत दर्ज करने और खुद अपने ऊपर हमले के लिए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

महिला ने दावा किया था कि 25 मई को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उस पर हमला किया और ओबेरॉय के खिलाफ मामले को वापस लेने के लिए कथित तौर पर एक नोट छोड़ा, जिसमें विफल रहने पर उन्होंने तेजाब फेंकने की धमकी दी।

इसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक महिला के वकील का रिश्तेदार निकला। दोनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि हमला पूर्व नियोजित था और इसके लिए उन्हें 10000 रुपये दिए गए थे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)