कर्नाटक : घर की छत गिरी, परिवार के सभी 6 सदस्यों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

बिदर (कर्नाटक), 26 जून (आईएएनएस)| कर्नाटक के बिदर जिले में घर की छत गिरने से एक परिवार के सभी छह सदस्यों की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घर की मिट्टी से बनी छत जिस समय गिरी, उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान नदीम शेख, उसकी पत्नी व चार बच्चों के रूप में हुई है।


बसवकल्याण निर्वाचनन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नारायण राव ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और मौतों पर शोक जताया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)