कश्मीर : डल झील में बच्ची को शारीरिक यातना देने पर 3 गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  

 श्रीनगर, 19 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में शिकारा पर एक नाबालिग लड़की को शारीरिक यातना दिए जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस ने यह जानकारी शुकवार को दी। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली थी कि हजरत बल इलाके में स्थित डल झील में तीन लोगों ने शिकारा के अंदर पर एक नाबालिग लड़की को शारीरिक यातना दी है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।


पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, मगर तीसरा भागने में कामयाब हो गया। हालांकि बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)