कश्मीर घाटी में तीव्र शीत लहर जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)| कश्मीर घाटी में शनिवार को तीव्र शीत लहर जारी है, जिसके चलते यहां का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रात में आसमान साफ रहने के कारण, जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अगले तीन दिनों के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान में सुधार होगा।”

श्रीनगर में शनिवार का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम का तापमान शून्य से 12.7 डिग्री से नीचे और और गुलमर्ग का शून्य से 14.4 डिग्री नीचे रहा।


लद्दाख संभाग के लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल का शून्य से 19.4 नीचे और द्रास का शून्य से 26.8 सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 4.8 डिग्री, बटोट का शून्य से 1.6 डिग्री नीचे, बनिहाल का 1.4 डिग्री और भदरवाह का शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)