कश्मीर में हिमस्खलन, 2 लोग जिंदा दफन

  • Follow Newsd Hindi On  

 जम्मू, 22 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में हुई हिमस्खलन की एक घटना में मंगलवार को दो लोग जिंदा दफन हो गए और दो अन्य लापता हैं।

 पुलिस ने कहा कि हिमस्खलन की यह घटना त्रिगाम गांव में शाम लगभग तीन बजे हुई, जिसमें दो लोग दब गए। मृतकों की पहचान मुहम्मद रफीक (25), और सुमेरना (12) के रूप में हुई है।


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ये लोग अपने घर जा रहे थे, जब हिमस्खलन की यह घटना घटी।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)