कश्मीर : पुंछ में सीमावर्ती निवासियों के लिए 150 बंकर तैयार

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, 8 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे सीमावर्ती निवासियों के लिए बनाए जा रहे कंक्रीट के 350 बंकरों में से 150 बंकर तैयार हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन इन बंकरों व कंक्रीट के सामुदायिक आश्रय गृहों का निर्माण केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी योजना के तहत करा रहा है। इनका निर्माण जम्मू एवं कश्मीर के नियंत्रण रेखा व अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में हो रहा है।


ये बंकर व सामुदायिक आश्रय गृह, राज्य व केंद्र सरकार के सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा योजना का हिस्सा हैं। सीमावर्ती निवासियों को अक्सर सीमा पार से गोलाबारी और गोलीबारी का खतरा होता है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)