कुश्ती : विनेश ने यूक्रेन कुश्ती टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट यूक्रेन के कीव में आयोजितआउट्स्टैंडिंग यूक्रेन कुश्ती एंड कोच मेमोरियल टूर्नामेंट के महिला वर्ग के 53 किलो भार वर्ग का फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

विनेश ने विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की खिलाड़ी और 2017 की विश्व चैंपियन बोलारूस की वानेसा कलादजिंस्काया को 10-8 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


26 साल की एक समय 6-8 से पीछे थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करत हुए करीब एक साल बाद अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।

विनेश उन चार भारतीय पहलवानों में से एक हैं, जिन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। उनके अलावा पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पुनिया (86 किग्रा) भी टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

विनेश ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेल तथा 2018 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।


विनेश 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक की तैयारी के लिए कुछ समय के लिए हंगरी में प्रशिक्षण ले रही थींे। इस कारण, उन्होंने आगरा में जनवरी में आयोजित कुश्ती नेशनल्स को छोड़ दिया था।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रोम में 4 मार्च से शुरू होने वाली विश्व रैंकिंग सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में विनेश का नाम शामिल किया है।

–आईएएनएस

ईजेडए-जेएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)