लाहौर में मस्जिद ढहने से 3 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  

इस्लामाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लाहौर में एक निमार्णाधीन मस्जिद का गुंबद गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को गुंबद ढहने के समय लगभग 25 मजदूर मस्जिद में काम कर रहे थे।


घायल लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से दो की हालत गंभीर थी।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घटिया निर्माण सामग्री मस्जिद ढहने का कारण है।


–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)