लोकसभा 2019 : राहुल ने अमेठी से नामांकन किया

  • Follow Newsd Hindi On  

अमेठी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को चुनाव होने हैं।


उनके साथ उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) चेयरमैन सोनिया गांधी, बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजे रेहान और भांजी मिराया थे।

उन्होंने नामांकन से पहले लगभग दो घंटों तक रोड शो किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)