लोकसभा शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)| संसद का बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। संक्षिप्त बैठक के बाद लोकसभा की कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उत्तर प्रदेश के घोसी संसदीय क्षेत्र से नवनियुक्त सांसद अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय ने शपथ ली और लोकसभा में सदस्यों के रोल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने शुक्रवार दोपहर बाद 12:45 बजे सदन के फिर से शुरू होने के तुरंत बाद अपनी सीट ग्रहण की।

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के पत्रों को और उसके बाद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण को सदन पटल पर रखा।


इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। शनिवार को वित्तमंत्री सीतारमण वर्ष 2020-2021 के लिए बजट पेश करेंगी। इस बजट का काफी इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि देश आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रहा है।

इस वर्ष के बजट सत्र को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग शुक्रवार को शुरू हुआ और 11 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद सत्र को थोड़े समय के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। सत्र का दूसरा भाग दो मार्च से तीन अप्रैल तक होगा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)