महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन देने पर बैठक करेगा कांग्रेस नेतृत्व

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुआई में सरकार को समर्थन देने और उसमें अपनी भूमिका तय करने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र शिवसेना नेता संजय राउत भी प्रदेश में सरकार गठन के लिए नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं।

कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि वे अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।


इसीबीच केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने भारी उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिवसेना से बात तभी शुरू हो सकती है जब वह भाजपा की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से खुद को आधिकारिक रूप से अलग कर ले।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर 18 दिन से चल रहे विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बीच रिश्ते खत्म होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

भाजपा द्वारा सरकार बनाने से इंकार करने से बाद राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने रविवार रात प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया था।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)