महाराष्ट्र विधानसभा : भाजपा-शिवसेना 125 सीटों पर आगे (लीड-2)

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में 125 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रमुख नेताओं में नागपुर दक्षिण-पश्चिम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, शिरडी से भाजपा के राधाकृष्णा विखे-पाटिल, कंकावली से नीतेश राणे, मुक्तिनगर से मोहिनी एकनाथ खडसे, बांद्रा से आशीष शेलार और पर्ली से पंकजा मुंडे बढ़त बनाए हुए हैं।

सहयोगी शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली से, बुल्दाना से संजय रायमुल्कर, बाईकुला से यामिनी जाधव के अलावा 30 अन्य सीटों पर भी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।


विपक्ष से राकांपा के अजित पवार बारामती से, तसगांव-कावते महांकल से सुमन आर. पाटिल, कागा से हसन मुशरिफ और मुंब्रा से जितेंद्र अवद आगे हैं।

विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी में, प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट संगमनेर से, लातूर ग्रामीण से धीरज विलासराव देशमुख और नागपुर उत्तर से नितिन राउत आगे चल रहे हैं।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के उम्मीदवार प्रमोद उर्फ राजू आर. पाटिल कल्याण ग्रामीण से आगे चल रहे हैं।


सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी – शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य मुकाबले में होने के साथ-साथ राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अगाड़ी, असदुद्दीन ओवैसी की मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी यहां चुनाव लड़ रही हैं।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)