महिला फुटबाल : ग्रेस के 2 गोल के दम पर जीती भारतीय टीम

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय महिला फुटबाल टीम ने अपने हांगकांग दौरे की विजयी शुरुआत करते हुए सोमवार को मेजबान देश को 5-2 से हरा दिया।

 इस जीत में डेंगमेई ग्रेस के दो गोल की अहम भूमिका रही। उनके अलावा संजू यादव, सुमित्रा और रतनबाला देवी ने एक-एक गोल किए।


भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और छठे मिनट में ग्रेस ने गोल कर मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने यह गोल इंदुमति के पास पर किया। मेजबान टीम ने 17वें मिनट में चेयुंग वेई के गोल से बराबरी की।

पांच मिनट बाद ग्रेस ने एक और गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ का अंत होने से ठीक पहले संजू ने भारत के लिए तीसरा गोल किया।

भारतीय महिलाएं दूसरे हाफ में भी नहीं रूकीं और लगातार आक्रमण करती रहीं। इस बीच हालांकि चुंग पुई ने 70वें मिनट में हांगकांग के लिए दूसरा गोल कर उसकी वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन भारत की सुमित्रा ने 82वें और रतनबाला ने 83वें मिनट में गोल कर भात को जीत दिलाई।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)