मिस्र में कब्रगाह से 50 ममी मिलीं

  • Follow Newsd Hindi On  

काहिरा, 3 फरवरी (आईएएनएस)| मिस्र के पुरातत्वविदों को टॉलेमिक युग (305-30 ईसा पूर्व) की 50 ममी मिली हैं। बीबीसी के मुताबिक, पुरावशेष मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 12 बच्चों की हैं। ये ममी राजधानी काहिरा के दक्षिण में तुना एल-गेबेल में नौ मीटर गहरे चार चैंबर्स में दफन थीं।

कुछ ममियों को कपड़े में लपेटा गया था बाकी पत्थरों के ताबूत व लड़की के बक्से में थीं।


अधिकारियों ने बताया कि इनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संभावना है कि ये महत्वपूर्ण पदों पर रहे होंगे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)