मिस्र ने चीनी टीके के उपयोग को मंजूरी दी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की स्वास्थ्य व जनसंख्या मंत्री हाला जायेद ने 2 जनवरी को कहा कि मिस्र ने अपने देश में चीन के साइनोफार्म ग्रुप द्वारा तैयार कोविड-19 रोधी टीके के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

हाला जायेद ने मिस्र की मीडिया से कहा कि मिस्र के औषध प्रशासन ने 3 जनवरी को संबंधित आधिकारिक लाइसेंस स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा है। यह लाइसेंस 2 जनवरी को जारी किया गया। चीनी कोविड-19 टीके की सुरक्षा और प्रभावशीलता को वैज्ञानिक प्रमाणपत्र मिल चुका है।


मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 जनवरी को जारी बयान में कहा कि 2 जनवरी को कुल 1407 नए पुष्ट मामले सामने आये। और कुल पुष्ट मामलों की संख्या 1,40,878 हो चुकी है। जबकि 54 नई मौत के मामले सामने आये हैं और मृतकों की संख्या 7,741 हो गयी है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)