मंदी, सरकारी उदासीनता से अर्थव्यवस्था प्रभावित : मनमोहन

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश में मंदी के साथ-साथ सरकार की उदासीनता के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। सिंह ने कहा, “ऑटोमोबाइल के गढ़ पुणे में मंदी के कारण महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं।

राज्य गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन सरकार सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप करती दिख रही है।”


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का स्थान निवेश में सबसे ऊपर से हटकर किसानों की आत्महत्याओं में सबसे ऊपर हो गया है।

मनमोहन ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए अन्य कदमों के साथ-साथ श्रम-प्रधान उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)