मोदी ने सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सोनिया गांधीजी को उनके जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थन करता हूं।”


सोनिया का जन्म 1946 में हुआ था। वह 1998 से 2017 तक पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं। 2017 में उनके बेटे राहुल ने यह पद ग्रहण किया।

इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुलाकात हुई। वर्ष 1968 में दोनों ने शादी कर ली। राजीव गांधी की हत्या के सात साल बाद उन्होंने पार्टी प्रमुख का पद संभाला।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)