मप्र में 4 श्रमोदय विद्यालय खुलेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 14 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के चार शहरों रीवा, शहडोल, छतरपुर और रतलाम में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए श्रमोदय विद्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। राज्य शासन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए चार शहरों में श्रमोदय विद्यालय शुरू करने जा रहा है। इस संबंध में बुधवार को आदेश भी जारी दिए गए हैं।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, चार श्रमोदय विद्यालय के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। प्रति विद्यालय 50 करोड़ के मानदेय से व्यय किए जाएंगे। विद्यालय के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का व्यय संभावित है।


सरकार द्वारा तय नीति के अनुसार, श्रमोदय विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चों को पूर्णत: निशुल्क शिक्षा, गणवेश, भोजन तथा पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में छठवीं से बारहवीं तक हर कक्षा में 160 छात्र-छात्राएं अध्ययन करेंगे। श्रमोदय विद्यालय की क्षमता 1120 होगी। इस तरह चारों नए श्रमोदय विद्यालयों में लगभग 4480 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)