मप्र में 48 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार : कमलनाथ

  • Follow Newsd Hindi On  

 भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने ‘चालीस दिन, चालीस सवाल’ के दूसरे दिन रविवार को फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के 48 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।

  कमलनाथ ने विभिन्न माध्यमों से सामने आए आंकड़ों के साथ ट्वीट किया कि पूरे देश में मप्र में सर्वाधिक 42़8 प्रतिशत यानी 48 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। राज्य में एक साल तक के बच्चों की मृत्युदर देश में सबसे अधिक रही है। 90 हजार बच्चे अपना पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाते और मौत की आगोश में समा जाते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद मप्र तीसरा राज्य है, जहां कुल प्रजनन दर सर्वाधिक 3़1 प्रतिशत है।


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मप्र में पिछले दो सालों में (2016-2017) स्वांस संक्रमण से 35 लाख 81 हजार 936 लोग पीड़ित हुए। पिछले दो सालों में (2016-2017) डायरिया से 14 लाख 80 हजार 817 लोग पीड़ित हुए। पिछले पांच सालों में गंभीर संक्रामक बीमारियों से 3 लाख 91 हजार 18 लोग पीड़ित हुए। वहीं दो साल में टाइफाइड से 2,29,532 लोग पीड़ित हुए।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)